रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर. छत्तीसगढ़ के उत्तरीय दिशा की ओर से आ रही ठंडी हवाओं के चलते फिर से मौसम में बदलाव हो रहा है। जिससे रात के तापमान में गिरावट हुई है। ऐसे में मौसम विभान ने आगामी पांच दिनों तक प्रदेश के राजधानी रायपुर के तापमान में लगभग पांच डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। जिसके चलते अब प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। इस सन्दर्भ में मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने कहा कि, अब प्रदेश में नम हवाएं कम हो गई है।

जिससे यहां के उत्तरीय हिस्से से अब लगातार ठंडी हवाएं आने लगी है। ऐसे में इसके असर से अब रात के तापमान में तेजी से गिरावट होने की संभावनाएं बनी हुई है। बतादें कि मध्य छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड शुरू हो ने लगी है और उत्तर ने भी तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। इसके साथ ही अब छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से में भी कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी।

जानकारी के मुताबिक राजधानी साहित्त इन जिले के न्यूनतम तापमान में अभी उतार चढ़ाव हो रहा है। जिसमें अंबिकापुर में 2.3 डिग्री, रायपुर 1.4 डिग्री, पेंड्रा रोड में 1.7 डिग्री, जगदलपुर में सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस तो वहीं अंबिकापुर में 2.3 डिग्री तक सेल्सियस तक दर्ज की गई है। इसके अलावा इन जिलों का सर्वाधिक तापमान सामान्य औसत से कम है, जिसके तहत जगदलपुर में 1.8 डिग्री, पेंड्रा रोड में 1.8 डिग्री सेल्सियस, अंबिकापुर में 3.3 डिग्री, और रायपुर में सर्वाधिक तापमान 5.9 डिग्री, तो अंबिकापुर में 3.3 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज की गई है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.