रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। प्रदेश में राज्य शासन ने बुधवार को एक आदेश जारी किया है। जिसके तहत चार आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया गया है। ये ट्रांसफर आदेश गृह विभाग द्वारा जारी किए गए हैं। जिसके मुताबिक रायपुर में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे।

इस कड़ी में उन्होंने लाल उम्मेद सिंह को रायपुर एसपी के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही रायपुर एसएसपी डॉ. संतोष कुमार सिंह का स्थानांतरण पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ करने गृह विभाग ने आदेश जारी किया है।गौरतलब है कि पुलिस ने अपराध पर अंकुश लगाने अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई भी की है। अपराध घटित होने के बाद पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा भी कसा। बावजूद इसके अपराध की घटनाएं कम हो रहीं।

सरकार ने लाल उम्मेद सिंह पर भरोसा जताया है। उल्लेखनीय है कि लाल उम्मेद रायपुर में लंबे अरसे से एएसपी पदस्थ रहे हैं। उन्हें यहां काम करने का पुराना अनुभव है। वहीं सूरज सिंह परिहार को बालोद बटालियन ट्रांसफर किया गया है। इसके अलावा राज्य पुलिस सेवा के अफसर हरीश राठौर का ट्रांसफर किया है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.