रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से ठंड से राहत मिलने के बाद अब एक फिर यहां के न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। दरअसल आगामी 2 से 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट होने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश के कुछ स्थानों में तापमान में 8 डिग्री तक गिरावट संभावित है।

प्रदेश का मौसम रहेगा शुष्क :
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले पांच दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 4 जनवरी के बाद से फिर प्रदेश में पुनः बदली बारिश के हालात निर्मित होने के आसार हैं। बता दें इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव प्रदेश में बढ़ जाएगा, जिसके चलते यह स्थिति निर्मित होगी। जिससे 4 जनवरी से न्यूनतम तापमान फिर से वृद्धि का दौर शुरू होने की संभावना है। एक जनवरी से छत्तीसगढ़ में शीतलहर चल सकती है।

इन मार्गों में छाए रहेगा कोहरा :
वहीं सरगुजा संभाग और उससे लगे कई जिलों में एक जनवरी से प्रातःकाल हल्के से मध्यम कुहासा बन की संभावना है। सुबह के समय काल मार्गों में दृश्यता कम रहेगी। सरगुजा संभाग के अलावा राजधानी रायपुर में भी सुबह के समय धुंध और हल्का कोहरा छाया रहेगा।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.