रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर एवं कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में राजधानी के प्रमुख मार्गाें का यातायात दबाव कम किया जा रहा है। साथ ही राजधानी के लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

विधानसभा और सड्डू से शंकर नगर, खम्हारडीह की तरफ आवाजाही करने वालों को अब ट्रैफिक जाम होने पर भी समस्या नहीं होगी। क्योंकि खम्हारडीह से शिव नगर होते हुए श्री राम नगर के रास्ते तक नई सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इससे शंकर नगर टर्निंग प्वाइंट चैक एवं खम्हारडीह के रास्ते में यातायात का दबाव कम होगा और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

नई सड़क का निर्माण होने से 10 हजार से अधिक लोगों को वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा और नई सड़कों का उपयोग कर आसानी से विधानसभा से आने वाले खम्हारडीह तक पहुंचे सकेंगे और खम्हारडीह से विधानसभा तक जाने वालों को भी किसी भी तरह की परेशानियां नहीं होगी। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने यातायात को दुरूस्त करने के लिए समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.