अंबिकापुर। कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जहां पर एक विवाहित महिला के साथ उसकी ही सहेली के भाई ने छेड़छाड़ किया। इसके बाद महिला के पति ने विरोध किया। वहीं इस दौरान आक्रोश में आकर आरोपी युवक ने महिला के पति पर गड़ासा हमला कर दिया। जिससे महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

दरअसल, यह पूरा ममला गांधीनगर थाना क्षेत्र के शांति नगर का है। जहां की विवाहित महिला अपने पति के साथ सहेली के घर घूमने गई थी। इसी दौरान सहेली का भाई महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जिसके बाद पति ने बीच बचाव करते हुए इसका विरोध किया। तभी आक्रोशित आरोपी युवक ने महिला के पति पर ही वार कर दिया। जिससे वह घायल हो गया है।

आरोपी डॉक्टर को किया गया था गिरफ्तार :
वहीं पिछले ही महीने ही हेल्थ चेकअप की आड़ में स्कूली छात्राओं के साथ गंदी हरकत करने के आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। डॉक्टर पर आरोप था कि, उसने स्कूल में छात्राओं के हेल्थ चेकअप के नाम पर उनसे छेड़खानी की। पाक्सो एक्ट, छेड़खानी सहित अन्य धाराओं के तहत डाक्टर पर अपराध पंजीबद्ध किया गया था। जिसके बाद आज डाक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया था।

मामला धमतरी जिले के आत्मानंद हाईस्कूल में छात्राओं ने डाक्टर पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चिरायु की टीम गई हुई थी। इसी दौरान छात्राओं के साथ डाक्टर कुलदीप आनंद पर अश्लीलता के आरोप लगाया था। इस मामले में छात्राओं ने प्राचार्य से शिकायत की, जिसके बाद प्राचार्य ने लिखित रूप से धमतरी के सीएमएचओ को पत्र भेजा था। शिकायत पर एक्शन लेते हुए सीएमएचओ यूएल कौशिक ने तुरंत ही जांच के आदेश के दे दिये थे।

डॉ को काम से रोका गया था :
वहीं डॉक्टर कुलदीप आनंद को फिलहाल काम करने से रोक दिया गया था। सीएमएचओ ने कहा था कि, जांच रिपोर्ट आने के बाद और भी आगे कार्रवाई की जायेगी। जानकारी के मुताबिक बुधवार को स्कूल में चिरायु की टीम छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए गई हुई थी। चिरायु टीम के डाक्टर कुलदीप आनंद स्वास्थ्य जांच कर रहे थे। आरोप था कि, उस दौरान ही उन्होंने छात्राओं के साथ अश्लीलता की। इसका छात्राओं ने विरोध भी जताया था।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.