रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ में इस बार जनवरी के महीने में ठंडी हवा का झोंका सही तरीके से बस्तर तक नहीं पहुंच पाया है। जिससे अब मध्य और दक्षिण हिस्से में न्यूनतम तापमान बेहद कम यानि 13 डिग्री से नीचे जाने की संभावना है। वहीं उत्तरी इलाके की बात करें तो यहां पर ठंड का मौसम अभी बाकी है।
ठंड पड़ने की संभावना :
हालांकि सर्द रात की वापसी होने की गुंजाइश काफी कम है। विशेषज्ञों के मुताबिक प्रदेश में इन दिनों ठंड पड़ने की संभावना अब एक से दो डिग्री वाली काफी कम रहने वाली है। साथ ही न्यूनतम तापमान भी अब चार से पांच डिग्री अथवा उससे ऊपर ही रहने के आसार हैं है। जिससे रायपुर सहित प्रदेश के मध्य इलाके में अब औसत तापमान 13 से 14 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम शुष्क रहने की संभावनाएं :
वहीं इस मामले पर मौसम विभान जानकारी दी है कि जगदलपुर में इस बार कड़ाके की ठंड का इंतजार करता रह गया है। ऐसे में पश्चिमी विक्षोभ से अभी आने वाले दिनों में छाने वाले बादलों की वजह से यहां के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। अगले चौबीस घंटे में मौसम शुष्क रहने की संभावनाएं बनी हुई हैं। मगर न्यूनतम तापमान बढ़ते क्रम में रहेगा।