रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस बार भी दिल्ली के लाल किले पर आयोजित होने जा रही भारत पर्व 2025 कार्यक्रम में देश के सभी राज्य के अलग-अलग जानकी का प्रदर्शन होगा। जिसमें इस बार भी छत्तीसगढ़ के रामनामी समुदाय और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी। बतादें कि छत्तीसगढ़ की झांकी की थीम भारत सरकार के ‘स्वर्णिम भारत विरासत और विकास’ पर आधारित है। इस झांकी में प्रदेश की विविधतापूर्ण सांस्कृतिक और समृद्ध विरासत को दिखाया गया है।

राष्ट्रीय रंगशाला दिल्ली मेंआयोजित किए गए प्रेस प्रिव्यू में छत्तीसगढ़ की झांकी को राष्ट्रीय मीडिया से काफी सराहना मिली है। इस झांकी के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर में प्रकृति आध्यात्मिकता और जीवन का गहरा संबंध है। जिसे यहां पर प्रदर्शित किया है। यह झांकी छत्तीसगढ़ के रीति-रिवाजों, परंपराओं और लोक जीवन कोदर्शाते हुए राज्य की अनूठी सांस्कृतिक पहचान को प्रस्तुत कर रही है।