रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव में नगर निगम पार्षद, महापौर और पालिका अध्यक्ष के लिए नांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस बार प्रदेश के 10 नगर निवास में पार्षद के लिए कुल 10776 ,अध्यक्ष के लिए 100, 4 नगर पालिका और नगर पंचायत में अध्यक्ष के लिए 114 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन समाप्ति के बाद जिला प्रशासन की अंतिम सूची जारी की है।

इतने प्रत्याशियों ने किया नामांकन :
जिसके तहत प्रत्याशी 31 जनवरी तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। इस बार सभी पार्टी चुनाव के लिए बेहद उत्साहित हैं।नामंकन खत्म होने के पूर्व मंगलवार को अंतिम दिन नगर पलिका अध्यक्ष के लिए 300, पार्षद चुनाव लड़ने वाले 4000 और महापौर के लिए 66 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल कर लिया है। बतादें कि कांग्रेस और भाजपा के द्वारा प्रत्याशियों की सूची देर से जारी किए जाने के कारण अंतिम दिन पार्टी के अधिकतर प्रत्याशियों ने नामांकन जमा किया है।

चार नगरीय निकायों में उपचुनाव :
इसके साथ ही नगर पालिका आम निर्वाचन 2025 में इस बार शीर्ष पार्टियों के अलावा अन्य प्रत्याशी भी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। जिसके तहत अध्यक्ष पद 816 ,पार्षद पद के लिए 10 हजार 776 और महापौर पद के लिए 109 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन भरा है। इस दौरान राज्य के 49 नगर पालिका परिषद , 114 नगर पंचायतों और 10 नगर निगम में आम निर्वाचन होगा। इसके अलावा चार नगरीय निकायों के 5 वार्डों के लिए उप चुनाव होगा।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.