Oplus_131072

रायपुर, द मीडिया पॉइंट। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस बार कुल 3921 अभ्यर्थियों ने प्रीलिम्स परीक्षा पास की है और अब ये सभी उम्मीदवार अगले चरण यानी मेंस परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.psc.cg.gov.in/ पर जाकर अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं।

16 से 19 मई तक होगी मेंस परीक्षा

आयोग ने मेंस परीक्षा की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। CGPSC के अनुसार, मुख्य परीक्षा 16 मई से 19 मई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। प्रीलिम्स में सफल हुए सभी अभ्यर्थियों को अब मेंस की तैयारी में जुटने की सलाह दी गई है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.