Oplus_131072
Oplus_131072

कांकेर, द मीडिया पॉइंट। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के बीच बड़ी सफलता सामने आई है। कांकेर जिले में 33 लाख रुपये के इनामी 6 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। यह सरेंडर राजनांदगांव-कांकेर बॉर्डर डिवीजन से जुड़े नक्सलियों का बताया जा रहा है। आत्मसमर्पण करने वालों में ACM स्तर के मंगेश पोडियमी, गणेश उइका, राजे, हिड़मे उर्फ जमाली और मंगती समेत अन्य शामिल हैं। इन नक्सलियों ने एक SLR और दो .303 राइफल समेत कुल तीन हथियार सुरक्षाबलों को सौंपे। सभी ने कांकेर के उइलाकोटा जंगल क्षेत्र से निकलकर एसपी कार्यालय पहुंचकर सरेंडर किया।

इन नक्सलियों के आत्मसमर्पण के साथ ही कांकेर जिले का मोहला-अवन्धी संयुक्त एरिया कमेटी क्षेत्र नक्सलमुक्त होने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।लगातार हो रहे सरेंडरइससे पहले नक्सली कमांडर पापाराव ने भी 18 साथियों के साथ आत्मसमर्पण किया था, जिस पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसे सुरक्षाबलों की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

31 मार्च की डेडलाइन पर तेज अभियानकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे की तय समय-सीमा को देखते हुए राज्य में अभियान तेज कर दिया गया है। लगातार सरेंडर और कार्रवाई के चलते नक्सल संगठन पर दबाव बढ़ता जा रहा है।बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने शेष नक्सलियों से अपील की है कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौट आएं। पिछले 26 महीनों में करीब 2700 से अधिक नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.