रायपुर, द मीडिया पॉइंट। छत्तीसगढ़ सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रजत बंसल को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। उन्हें राज्य सूचना आयोग में जनसंपर्क आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।इस संबंध में आदेश सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी किया गया है। वर्ष 2012 बैच के आईएएस रजत बंसल वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।

रवि मित्तल की जगह मिली जिम्मेदारीइस पद के लिए कई वरिष्ठ अधिकारियों के नाम चर्चा में थे, लेकिन अंततः रजत बंसल को रवि मित्तल की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, रवि मित्तल को प्रतिनियुक्ति पर पीएमओ में उपसचिव पद पर भेजा गया है।एक साथ कई अहम पदों की जिम्मेदारीरजत बंसल के पास फिलहाल आयुक्त जनसंपर्क, सीईओ संवाद, संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म और प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां हैं।

कई जिलों में दे चुके हैं सेवाएं3 सितंबर 2012 को आईएएस सेवा में शामिल हुए रजत बंसल की पहली पोस्टिंग रायगढ़ में सहायक कलेक्टर के रूप में हुई थी। इसके बाद वे राजनांदगांव में एसडीएम रहे और बस्तर, बलौदाबाजार-भाटापारा तथा धमतरी जिलों में कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे मूल रूप से हरियाणा के निवासी हैं।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.