
लोरमी, द मीडिया पॉइंट। महुआ सीजन शुरू होते ही जंगलों में ग्रामीणों की आवाजाही बढ़ गई है और इसके साथ ही जंगली जानवरों के हमलों की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं। ताजा मामला मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र से सामने आया है जहां महुआ बीनने गए दो ग्रामीणों पर भालू ने हमला कर दिया।
जानकारी के अनुसार, चेचानडीह गांव निवासी गेंदराम और बिसाहू यादव सुबह महुआ बीनने के लिए भारतपुर जंगल गए थे। इसी दौरान अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में दोनों ग्रामीण घायल हो गए।घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल गेंदराम को जिला अस्पताल मुंगेली रेफर किया गया है। फिलहाल उसका इलाज जारी है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घायलों को नियमानुसार सहायता प्रदान की जा रही है। साथ ही ग्रामीणों से जंगल में जाते समय सतर्क रहने और अकेले न जाने की अपील की गई है
