रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। नगरीय निकाय चुनाव के लिए कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिये BJP मेगा प्रचार करेगी। इस सम्मलेन का आगाज कल 31 जनवरी से किया जाएगा। जो राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। जहां पर CM विष्णुदेव साय सहित मंत्री गण मौजूद रहेंगे। बता दें कि इस सम्मलेन में 10 हजार से भी अधिक कार्यकर्ताओं को जुटाया जाएगा।

इस दौरान बीजेपी महापौर और रायपुर के 70 पार्षदों के पक्ष में होगा। और सभी 10 नगर निगमों में कार्यकर्ता सम्मेलन करेगी। इसके अलावा बीजेपी एक फरवरी को हर घर झंडा अभियान की शुरुआत करेगी। सभी कार्यकर्ता घरों में बीजेपी का झंडा लगाएंगे। साथ ही झंडा लगाकर प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार होगा। सभी मंत्री, विधायक संगठन के लोग भी झंडा लगाएंगे।

वहीं निकाय चुनाव के लिए BJP के घोषणा पत्र में सुझाव देने का आज दिन अंतिम दिन है। इस कड़ी में निकाय चुनाव के लिए BJP आम जनता से सुझाव ले रही है। जनता के सुझाव लेने के बाद बीजेपी घोषणा पत्र तैयार करेगी। बतादें कि BJP इस दौरान घोषणा पत्र के साथ आरोप पत्र भी तैयार करेगी। जिसके तहत भाजपा का घोषणा पत्र फरवरी के पहले सप्ताह में आ जाएगी। इसके लिए BJP नेताओं ने जनता से घोषणा पत्र में सुझाव देने की अपील की थी।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.