रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सीएम साय इस बार रायपुर नगर निगम चुनाव के रण में उतरेंगे। इस दौरान भाजपा का 10 नगर निगमों में बड़ा फोकस रहने वाला है। इसी कड़ी में CM विष्णुदेव साय का 10 नगर निगमों में रोड शो होगा।

भाजपा का 10 नगर निगमों में बड़ा फोकस :
जिसका आगाज 5 फरवरी को कोरबा और रायगढ़ से होगा। वहीं 6 फरवरी को राजनांदगांव और चिरमिरी, 7 फरवरी को अंबिकापुर और बिलासपुर, 8 फरवरी को दुर्ग और जगदलपुर में रोड शो होगा। प्रचार प्रसार थमने के अंतिम दिन 9 फरवरी को सीएम साय रायपुर और धमतरी में रोड शो करेंगे। बता दें कि प्रचार प्रसार का जिम्मा मंत्रियों, सांसद, विधायकों के साथ स्थानीय नेताओं को भी दिया गया है।

एक साल में सरकार ने किए झूठे वादे : दीपक बैज
वहीं मुख्यमंत्री साय के नगर निगमों में प्रचार करने के मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि, सरकार ने जनता को ठगने का काम एक साल में किया। 1 साल में सरकार ने सिर्फ झूठे वादे किए हैं। शहरी क्षेत्रों के लिए जो वादे किए थे वह कितने पूरे हुए हैं , CM ये भी बताएं निकायों के लिए क्या काम किए हैं।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.