रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। रायपुर नगर निगम चुनाव में बीजेपी की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे 1 लाख 53 हजार 290 वोटों से जीत गई हैं। उनको 3 लाख 15 हजार 835 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे को 1 लाख 62 हजार 545 वोट मिले हैं।
रायपुर नगर निगम रायपुर पार्षद पद की स्थिति सामने आई है, जिसमें 70 वार्ड में से बीजेपी 60, कांग्रेस के खाते में महज 7 वार्ड ही आए हैं. वहीं 3 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी बाजी मारी. वहीं रायपुर के पूर्व महापौर एजाज ढेबर 1500 वोटों से चुनाव हार गए हैं। उन्हें भाजपा पार्षद प्रत्याशी अमर गिदवानी ने मात दी है।
रायपुर नगर निगम चुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है। पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई, और अब ईवीएम के वोटों की गिनती की जा रही है। पार्षद और महापौर दोनों पदों के लिए वोटों की गिनती हो रही है। सेजबहार स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज कैम्पस में यह प्रक्रिया चल रही है। 70 वार्डों के 1095 मतगणना केंद्रों पर लगभग 15 राउंड में गिनती होगी। इसके लिए 10 मतगणना टेबल लगाए गए हैं।