रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू हो जाएगी। जिसके लिए राज्य सरकार अपनी तैयारियों में जुटी गई है। सरकार सत्र के दौरान वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेगी। जिसके लिए विधानसभा के बजट सत्र में 17 बैठकें आयोजित की जाएगी। इस संदर्भ में विधायकों ने सवाल लगाना शुरू का दिया है।
विधायकों ने लगाए सवाल :
इस बीच सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायकों ने 1862 सवाल लगाए हैं। अधितम विधायकों ने ऑनलाइन सवाल लगाए हैं। सत्र के दौरान राज्यपाल रमेन डेका का अभिभाषण होगा। और 21 मार्च को विधानसभा का बजट सत्र खत्म होगा। इस बार का विधानसभा का बजट सत्र हंगामों से भरा रहेगा। और इन सवालों में 943 तारांकित और 871 आतंकित सवाल लगाए गए जाएंगे।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बयान :
वहीं इस बीच वित्त मंत्री ओपी चौधरी मंत्रियों से बजट पर चर्चा कर रहे हैं। इस बीच मंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस ने पिछले 5 साल तक भ्रष्टाचार किया। कांग्रेस भ्रष्टाचार के चलते विभागों में गड्ढा छोड़कर गई है। भाजपा सरकार आने के बाद पिछले एक साल में विभागों को ठीक करने का काम किया है।
जनता के जीवन में होगा बदलाव :
इसके आगे बजट पर वित्त मंत्री ने कहा कि, नए कलेवर में बजट आएगा, छत्तीसगढ़ को दीर्घकालिक दिशा में आगे बढ़ाने वाला बजट होगा। विकसित भारत की कल्पना के साथ सरकार आगे बढ़ रही है। आने वाले साल में अच्छी तरह से जनता के जीवन में बदलाव होगा।