रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान हो गया है। इस बीच प्रदेश के 53 ब्लॉकों में पंचायत चुनाव मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। जिसमें पहले चरण के मतदान में 75.86% वोट डाला गया है। इसमें पुरुषों ने 76.10%, महिलाओं ने 75.52% और अन्य ने 7.89% तक मतदान किया है। मतदान केंद्रों में वोटिंग के बाद ही काउंटिंग शुरु हो गई।

ब्लॉक स्तर पर घोषित होगा परिणाम :
जिसके बाद मतदान केंद्रों में देर रात तक मतगणना हुई है। बताया जा रहा है कि कई जगह के परिणाम आए गए हैं। लेकिन आरओ परिणाम ब्लॉक स्तर पर घोषित किया जाएगा। पंचायत चुनाव का पहला चरण पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ है। वहीं दूसरी ओर मतगणना भी पूरी हो गई है। ऐसे में अब जिन प्रत्याशियों के इस चुनाव में जीत हुई वह जश्न मना रहे हैं।

इतने सीटों का प्राप्त हुआ रुझान :
वहीं दूसरी ओर मतगणना भी पूरी हो गई है। ऐसे में अब जिन प्रत्याशियों के इस चुनाव में जीत हुई वह जश्न मना रहे हैं। बता दें कि मतगणना के बीच कई जगह में विवाद बढ़ गई थी। और कई जगह तो ऐसे भी थे कि ब्लॉक मुख्यालय में मतदान दल पहुंच गए थे। वहीं दूसरी ओर पहले चरण के चुनाव में भाजपा ने बढ़त होने का दावा किया है। इस सन्दर्भ में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों ने कहा कि, सोमवार की रात 1:30 बजे एक करीब पूरे प्रदेश भर में प्रथम चरण का रुझान आना शुरू हो गया था। जिसके मुताबिक जिला पंचायत में कुल 162 सदस्य का चुनाव हुआ है, जिनमें से 140 सीटों का रुझान प्राप्त हो गए हैं।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.