जगदलपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। प्रदेश के बीजापुर जिले के उसूर, भैरमगढ़ व बासागुड़ा थाना क्षेत्रो से सर्चिग गश्त पर निकली संयुक्त टीम ने विस्फोटक समेत 18 माओवादी को गिरफ्तार किया है। नक्सलियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से सभी को जेल भेजा गया।अभियान के दौरान पहली गिरफ्तारी थाना उसूर क्षेत्र के कैम्प गुंजेपर्ती के जंगल से विस्फोटक के साथ प्रतिबंधित संगठन के 10 माओवादी को प्रचार सामान के साथ थाना उसूर, कोबरा 201, 204, 205, 206, 210 की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया।

वहीं थाना बासागुड़ा क्षेत्र के राजपेंटा के जंगल से विस्फोटक सहित 7 माओवादियों को थाना बासागुड़ा व कोबरा 210 की संयुक्त टीम ने पकड़ा। इसके अलावा डीआरजी व थाना भैरमगढ़ की संयुक्त टीम ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया। जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत थाना उसूर क्षेत्र के कैम्प पुजारीकांकेर से कोबरा 201, 204, 205, 206, 210, की संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर गुंजेपर्ती की ओर निकली थी। अभियान के दौरान गुंजेपर्ती के जंगल से 10 सक्रिय माओवादियों को विस्फोटक एवं प्रतिबंधित संगठन की प्रचार प्रसार की सामग्री के साथ पकड़ा गया।

भैरमगढ़ के चिहका व बासागुड़ा के राजपेंटा व सारकेगुड़ा क्षेत्र से 8 गिरफ्तार :
डीआरजी व थाना भैरमगढ़ की संयुक्त टीम ने चिहका के जंगल से सचिंग के दौरान पुलिस पार्टी को देखकर लुकते छिपते भागने का प्रयास करते हुए एक संदिग्ध को पकड़ा। उसके कब्जे से टिफिन बम, कार्डेक्स वायर व जमीन खोदने का औजार बरामद किया गया। मामले में जन मिलिशिया मेंबर सुक्का ओयाम 40 वर्ष निवासी झिल्ली थाना भैरमगढ़ को गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना बासागुड़ा एवं कोबरा 210 की संयुक्त टीम राजपेंटा, सारकेगुड़ा की ओर अभियान पर निकली थी। इस दौरान पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास करते 7 संदिग्ध को टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, बैटरी एवं दैनिक उपयोग की सामग्री के साथ पकड़ा गया।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.