बालोद। कुणाल सिंह ठाकुर। प्रदेश के बालोद जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बालोद जिले में एक युवक ने पत्नी के वियोग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरा उसे अस्पताल भेजा दिया गया। वहीं पुलिस को मृतक के जेब से पास एक सुसाइड नोट मिला है। मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम महेन्द्र कुमार देवांगन था। वह ग्राम अर्जुन्दा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि, महेन्द्र ने प्रेम विवाह किया था और आपसी लड़ाई के बाद पिछले 1 साल से उनकी पत्नी अपने मायके में रह रही है। पत्नी की वियोग में महेन्द्र ने गुरूवार को अर्जुन्दा से 12 किमी दूर ग्राम गुरैदा में जा जाकर पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरा उसे अस्पताल भेजा दिया गया। वहीं पुलिस को मृतक के जेब से पास एक सुसाइड नोट मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।