सूरजपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के दौरान हंगामा हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति पर हमला कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला ओडगी जनपद पंचायत का है। यहां गुरुवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया की गई। इसी दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति पर हमला कर दिया। इस हमले में वह और उनके कई कार्यकर्ता घायल हो गए। खबर लिखे जाने तक किसी भी ने पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.