भिलाई। कुणाल सिंह ठाकुर। एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर अमित जोश को पिस्टल दिलाने वाला रुआबांधा रिसाली निवासी अपराधी प्रखर चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे है। प्रखर चंद्राकर को लेकर खुलासा हुआ है कि इसका कनेक्शन महादेव सट्टे से है। अब पुलिस इससे जुड़े लोगों की जानकारी खंगालने में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रखर चंद्राकर अमित जोश के जेल से छुटकर आने के बाद इसके संपर्क में आया है। लेकिन अमित जोश और उसका जीजा प्रखर से रंगदारी का डिमांड करने लगे। विवाद के बाद प्रखर चंद्राकर को अमित जोश और उसका जीजा सेक्टर 5 मकान में ले जाकर जमकर पिटाई की थी।

इसके बाद आरोपी प्रखर चंद्राकर ने मुंगेर से पिस्टल खरीदकर अमित जोश को दिया था। अपने को बचाने केलिए मुकुल सोना, रौशन स्टारलीन के गैंग में जुड़ गया। आरोपी प्रखर उन्हें भी रुपए पैसे देकर खुश किया करता था। इस तरह प्रखर चंद्राकर अपना नेटवर्क बढ़ाते हुए ऑनलाइन महादेव सट्टा से जुड़ गया। पुलिस पूछताछ में इससे जुड़े कारोबारियों का नाम उसने पुलिस को बताया दिया है। अब उनके खिलाफ पुलिस जांच शुरु कर दिया है। बताया तो यह भी जा रहा है आरोपी प्रखर चंद्रकार कई महंगे कार, सोना चांदी के जेवरात भी खरीदा है। इसके अलावा इसके बैंक खातों को खंगालने पर पुलिस को बड़ा क्लू मिल सकता है।

कारोबारी ने चुनाव में खर्च किया ढाई करोड़ :
मिली जानकारी के मुताबिक, हाल ही में हुए निकाय चुनाव में कारोबारी ने ढाई करोड़ रुपए खर्च कर दिया। कारोबारी महादेव सट्टा मामले में पुलिस रिकार्ड में फरार है। जिसका कार्यालय अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में है। पुलिस के खौफ के बिना शहर में घूमता हुआ आसानी से देखा जा सकता है। जामुल पुलिस ने वर्ष 2022 में महादेव सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी जिसमें सिर्फ चेतन जोशी को पकड़ा गया था। उसके बाद से रिकार्ड में फरारी कारोबारी धर्मेन्द्र जायसवाल समेत अन्य लोग है। इसमें 15 लोगों को नाम और जुड़ा है। जबकि धर्मेन्द्र जायसवाल शहर में ही घूमता दिखता है। पुलिस नहीं पकड़ पाई है।

मुंगेर से खरीदी थी पिस्टल :
भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि, प्रखर मामले में पुलिस जांच कर रही है। गैंगस्टर को मुंगेर से संदिग्ध पिस्टल खरीद कर दिया। आरोपी को लेकर कई जानकारी पुलिस के हाथ लगी है। पुलिस बारिकी से जांच कर इससे जुड़े लोगों पर कार्रवाई करेगी।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.