रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यह खबर साइबर क्राइम से जुडी हुई है। करीब 250 म्यूल अकाउंट धारकों पर FIR दर्ज की गई है।
मिली जानकारी अनुसार, महादेव सट्टा से जुड़े मामले में कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए रायपुर पुलिस ने करीब 250 म्यूल अकाउंट धारकों पर FIR दर्ज की है। बताया जा रहा है कि आधा दर्जन से अधिक थानों में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है, अब आगे की कार्यवाही की जाएगी। म्यूल अकाउंट को सीज किया जा रहा है। इन म्यूल अकाउंट से डेढ़ करोड़ से अधिक के लेनदेन मिले है। आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देश के बाद एफआईआर दर्ज की कार्यवाही की गई है।