सुकमा। कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा से बड़ी खबर सामने आई है जहां पर गोगंडा पहाड़ी में पुलिस और नक्सली के बीच आज सुबह से मुठभेड़ जारी है। इस बीच सीआरपीएफ और डीआरजी के जवान नक्सलियों को उपमपल्ली इलाके में मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों बड़ी सफलता मिली है। दरअसल सुबह से हो रही फायरिंग के बीच 20 से 22 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है।

नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे जवान :
जानकारी के मुताबिक ये मुठभेड़ सुकमा के गोगंडा पहाड़ी स्थित उपमपल्ली इलाके में आज सुबह से लगातार फायरिंग हो रही है। जिसमें बड़ी संख्या में 24 से 30 नक्सलियों के ढेर होने की होने की सुचना मिली है। ये मुठभेड़ अभी जारी जहां पर सुरक्षाबलों के द्वारा नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

सुकमा एसपी का रही मॉनिटरिंग :
इस बीच दो जवान भी घायल हो हुए हैं। लेकिन इसकी अभी तक कोई पुष्टि नही हुई हैं। बतादें कि जवानों ने यहां बड़ी संख्या में मौजूद नक्स लियों को घेर रखा है। और CRPF और DRG जवानों के द्बारा सर्चिंग अभियान जारी है। इस पूरे अभियान की मॉनिटरिंग सुकमा एसपी किरण चौहान का रही हैं। जिसके साथ अभी भी बड़ी संख्या में जवान जंगलों में मौजूद है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.