बेमेतरा। कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से बड़ी खबर समाने आई है। जहां पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शासनिक दृष्टिकोण से बेमेतरा के अधिकारियों का ट्रांसफर आदेश जारी किया है। जिसके तहत बड़ी संख्या में जिले के निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षक और उप निरीक्षक सहित 27 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। इसमें से 02 सहायक उप निरीक्षक को थाना से बेमेतरा रक्षित केन्द्र भेजा गया है।जिसमें जिले के 04 निरीक्षक, 16 सहायक उप निरीक्षक समेत 27 अधिकारियों का फेरबदल किया गया है।

रक्षित केंद्र में किया गया स्थानांतरित :
साजा से थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा को खम्हरिया थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही रक्षित केन्द्र से निरीक्षक कृष्णकांत सिंह को थाना प्रभारी बेरला, रक्षित केन्द्र से निरीक्षक रोशन लाल टोण्डे को थाना प्रभारी दाढी, और उप निरीक्षक राकेश कुमार साहू को थाना प्रभारी बेमेतरा से थाना प्रभारी साजा भेजा गया है। इसके साथ ही उप निरीक्षक अलील चंद को थाना प्रभारी नांदघाट से थाना प्रभारी नवागढ,थाना प्रभारी दाढी से उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव को थाना प्रभारी नांदघाट, थाना नांदघाट से उप निरीक्षक आर.के. कश्यप को थाना प्रभारी चंदनू, थाना प्रभारी चंदनू से उप निरीक्षक ओंकार साहू को चौकी प्रभारी खण्डसरा, थाना प्रभारी खम्हरिया से चौकी प्रभारी कण्डर का, बेरला एवं प्रभारी सायबर सेल से उप निरीक्षक मयंक मिश्रा को थाना प्रभारी को थाना प्रभारी बेरला से कार्यमुक्त कर प्रभारी सायबर सेल भेजा गया है।

अधिकारीयों के नाम :
थाना बेमेतरा से सहायक उप निरीक्षक उदलराम ताण्डेकर को चौकी प्रभारी देवकर,
थाना साजा सहायक उप निरीक्षक आर.एल. भास्कर को (पुलिस सहायता केन्द्र बिरनपुर) से चौकी प्रभारी देवरबीजा, चौकी प्रभारी देवर बीजा से सहायक उप निरीक्षक संतोष ध्रुव को थाना साजा (पुलिस सहायता केन्द्र बिरनपुर),
चौकी प्रभारी देवकर से सहायक उप निरीक्षक चौकी प्रभारी कंडरका,
चौकी प्रभारी कंडरका से सहायक उप निरीक्षक कंवल सिंह नेताम थाना बेमेतरा,
थाना बेमेतरा से सहायक उप निरीक्षक योगेश्वर देशमुख को थाना नांदघाट,
चौकी प्रभारी खण्डसरा से सहायक उप निरीक्षक सुरेश सिंह राजपूत को थाना परपोडी
थाना नवागढ से सहायक उप निरीक्षक मोहन लाल साहू को थाना बेमेतरा,
थाना बेमेतरा से सहायक उप निरीक्षक थाना नवागढ़,
थाना बेमेतरा से सहायक उप निरीक्षक रामकुमार दिवाकर को रक्षित केन्द्र बेमेतरा,
थाना नांदघाट से सहायक उप निरीक्षक शंकर लाल सोनवानी कोरक्षित केन्द्र बेमेतरा,
सहायक उप निरीक्षक बहादुर सिंह रक्षित केन्द्र बेमेतरा से थाना साजा,
चौकी देवकर से सहायक उप निरीक्षक भानुप्रताप पटेल को थाना बेरला,
थाना परपोडी से सहायक उप निरीक्षक छोटेलाल बंजारे को चौकी देवकर,
रक्षित केन्द्र बेमेतरा से सहायक उप निरीक्षक टुमन लाल चतुर्वेदी को थाना साजा,
रक्षित केन्द्र बेमेतरा से सहायक उप निरीक्षक अरूण कुमार रावटे को थाना खम्हरिया सहित 27 अधिकारियो का स्थानांतरण प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.