सरगुजा। कुणाल सिंह ठाकुर। प्रदेश के पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में तबादले हुए हैं। रायगढ़ में जहां TI, SI, ASI सहित 32 पुलिसकर्मियों के तबादले हुए हैं, तो वहीं दूसरी तरफ सरगुजा में 15 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर आदेश जारी हुए हैं। अंबिकापुर में उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक सहित कुल 15 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया गया है।
