बीजापुर। कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सोमवार को 24 नक्सलियों ने नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत आत्मसमर्पण किया है। जिसमें से लगभग 14 नक्सलियों पर सरकार के द्वारा 28.5 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। इस सन्दर्भ में वरिष्ठ अधिकाकार्यों से मिली जानकारी के मुताबिक ये आत्मसमर्पण बीजापुर और तेलंगाना सीमा पर 21अप्रैल से चल रहे कर्रेगुट्टा पहाड़ियों में चल रहे व्यापक नक्सली विरोधी अभियान के बीच हुआ है।
बता दें इस अभियान लगभग 24,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। वहीं अधिकारियों के मुताबिक इन आत्मसमर्पण करने वालों में 11 महिला नक्सली भी हैं। कथित तौर पर इन नक्सलियों प्रतिबंधित समूह के भीतर आंतरिक कलह से मोहभंग होने आदिवासी समुदायों पर किए गए अत्याचारों और माओवादी विचारधारा छोड़ने की बात कही है।