बालोद/रायपुर। जाहीद अहमद खान। गंगा मैया मंदिर में नवरात्र महोत्सव को लेकर तैयारी चल रही है। शारदीय नवरात्र का शुभारंभ एक-दो दिन बाद होगा। कोरोना के पॉजिटिव केस रोजाना मिल रहे हैं लेकिन टीकाकरण की वजह से स्थिति सामान्य है। लिहाजा शासन-प्रशासन की ओर से इस बार बंदिशें नहीं लगाई गई है। जिससे मंदिर, दुर्गोत्सव समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों, भक्तों में उत्साह का माहौल है। शहर के गंगासागर तालाबपार, आमापारा, शिकारीपारा, पांडेपारा सहित अन्य वार्डों, सार्वजनिक स्थानों में देवी प्रतिमा स्थापना के लिए पंडाल तैयार किया जा रहा है, गांवों में भी जरूरी तैयारी चल रही है। जिला मुख्यालय से तीन किमी दूर झलमला के गंगा मैया मंदिर में शारदीय नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ 26 सितंबर को दोपहर 2 बजे 900 ज्योति कलश की स्थापना के साथ होगा। 3 अक्टूबर को दोपहर एक बजे हवन अनुष्ठान कार्यक्रम शुरू होगा। 4 अक्टूबर को शाम 4:30 बजे कलश विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। नवरात्र में प्रतिदिन सुबह 7 बजे से वृन्दावन के आचार्य और सहयोगी पंडित शतचण्डी यज्ञ और दुर्गा शप्तशति सस्वर पाठ करेंगे। 3 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से महाअष्टमी पर कन्याभोज का होगा।

वृंदावनधाम के आचार्य सुनाएंगे भागवत कथा :
आध्यात्मिक कार्यक्रम के तहत गंगा मैया मंदिर परिसर में 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रोज दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा होगी। कथाव्यास वृन्दावनधाम उत्तरप्रदेश के आचार्य ओमप्रकाश शास्त्री होंगे। 30 सितंबर को रात 9 से 11 बजे तक नान्हे संगवारी जस और फाग परिवार भेन्ड्रा की संगीतमय झांकीयुक्त जसगीत की प्रस्तुति होगी, जिसमें महारावण वध का प्रसंग होगा। एक अक्टूबर को जय गुरुदेव मानस मंडली खुंदनी गुरूर के कीर्तनकार लीलाशरण साहू के श्रीमुख से संगीतमय श्री हरिकीर्तन आयोजित है।

रामधुनी में आकर्षक झांकी दिखाई जाएगी :
3 अक्टूबर को पूजा के फूल छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी खलारी के कलाकारों के माध्यम से पूजा के फूल प्रसंग पर नाचा और गम्मत की प्रस्तुति दी जाएगी। श्री दुर्गा नवमी के अवसर पर 4 अक्टूबर को दोपहर 2 से 4 बजे तक विशेष प्रस्तुति के रूप में संगी जहुरिया रामधुनी पार्टी बोहरा के कलाकार संगीतमय झांकीयुक्त रामधुनी की आकर्षक प्रस्तुति देंगे, जिसमें सीता हरण प्रसंग शामिल है। 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक शाम 7:30 बजे से रात 9 बजे तक माता सेवा गायन की प्रस्तुति होगी।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.