रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ में आगामी 5 दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। दरअसल प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं और बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही अगले 3 दिनों में मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावनाएं जताई है। मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री रिकॉर्ड किया है, जो सबसे अधिक गर्म रहने वाला है।