रायपुर/बालोद। कुणाल सिंह ठाकुर। प्रदेश के बालोद जिले के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अकबर तिगाला का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्री तिगाला के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने केक खिलाकर अकबर तिगाला को बधाई दी।

दरअसल, कल दिनांक 16-06-25 को बालोद जिले के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अकबर तिगाला का जन्मदिन था। उनके जन्मदिन के मौके पर बधाई देने वालों की लाइन लगी रही। उनके जन्मदिन के मौके पर राजधानी रायपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशभाऊ ठाकरे परिसर में अकबर तिगाला का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव भी वहां पर मौजूद थे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने केक काटकर अकबर तिगाला को जन्मदिन की बधाई दी।
बता दें, बालोद जिले में अकबर तिगाला द्वारा बहुत से जनसेवा के कार्य किये जाते रहे है, जिसकी वजह से उन्हें वहां मान-सम्मान भी बराबर दिया जाता है।