दंतेवाड़ा, कुणाल सिंह ठाकुर। दंतेवाड़ा से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां सुरक्षा बलों को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। जिले में एक साथ 63 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। इन सभी नक्सलियों पर कुल 1 करोड़ 19 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में DVCM और ACM रैंक के कैडर शामिल हैं जो लंबे समय से नक्सली हिंसा और कई गंभीर वारदातों में सक्रिय रहे हैं।

खास बात यह है कि इन 63 नक्सलियों में 18 महिला नक्सली भी शामिल हैं जिन्होंने अब हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। सरेंडर करने वालों में पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव मोहन कड़ती भी शामिल हैं। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ सरेंडर किया है। मोहन कड़ती पर एक करोड़ रुपये से अधिक का इनाम था और वह संगठन में एक प्रमुख भूमिका निभा रहा था। उनके आत्मसमर्पण से नक्सली संगठन को बड़ा झटका माना जा रहा है।यह आत्मसमर्पण केवल छत्तीसगढ़ के नक्सलियों तक सीमित नहीं है बल्कि इसमें राज्य के बाहर के नक्सली भी शामिल हैं। यह इस बात का संकेत है कि छत्तीसगढ़ पुलिस और सुरक्षा बल नक्सलवाद के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रहे हैं। घर वापसी अभियान के तहत नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के प्रयास लगातार सफल हो रहे हैं। इस बड़े पैमाने पर हुए आत्मसमर्पण से क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास की दिशा में एक मजबूत संदेश गया है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.