दुर्ग, द मीडिया पॉइंट। दिनांक 24.02.2026 को यातायात पुलिस, दुर्ग को सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक को सिर में गंभीर चोट लगने के कारण शंकरा हॉस्पिटल, जुनवानी में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकीय परीक्षण उपरांत उसकी स्थिति गंभीर पाते हुए उन्नत उपचार हेतु रामकृष्ण हॉस्पिटल, रायपुर रेफर किया गया।सूचना प्राप्त होते ही यातायात पुलिस द्वारा त्वरित रणनीति बनाते हुए ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया गया।

मार्ग में पड़ने वाले प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की अग्रिम तैनाती कर यातायात को नियंत्रित एवं आवश्यकतानुसार डायवर्ट किया गया। वायरलेस संचार प्रणाली के माध्यम से एंबुलेंस की सतत निगरानी की गई, जिससे उसे बिना अवरोध तीव्र एवं सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराया जा सके।समन्वित कार्यवाही के परिणामस्वरूप एंबुलेंस को लगभग 40 मिनट में सुरक्षित रूप से रामकृष्ण हॉस्पिटल, रायपुर पहुँचाया गया, जहाँ मरीज का उपचार जारी है।

सराहनीय कार्य – उक्त कार्यवाही में यातायात थाना प्रभारी सहित ड्यूटी में तैनात अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा त्वरित समन्वय एवं प्रभावी यातायात प्रबंधन कर उल्लेखनीय भूमिका निभाई गई।

दुर्ग पुलिस की अपील – दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि आपातकालीन परिस्थितियों में एंबुलेंस को प्राथमिकता देते हुए सहयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन करें, जिससे जीवनरक्षक सेवाओं को समय पर गंतव्य तक पहुँचाया जा सके।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.