Oplus_131072
Oplus_131072

रायगढ़, कुणाल सिंह ठाकुर। रायगढ़ जिले से साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। लैलूंगा थाना क्षेत्र में पदस्थ एक कृषि विस्तार अधिकारी के मोबाइल को हैक कर अज्ञात साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से 2 लाख 61 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लैलूंगा में पदस्थ कृषि विस्तार अधिकारी फलेश्वर प्रसाद पैंकरा का एचडीएफसी बैंक की लैलूंगा शाखा में खाता है। 12 जनवरी की सुबह करीब 9:15 बजे जब वे ड्यूटी के लिए तैयार हो रहे थे तभी उनके मोबाइल पर बैंक से लेन-देन से जुड़ा संदेश आया।संदेश में बताया गया कि उनके खाते से आरटीजीएस के माध्यम से 2 लाख रुपये और आईएमपीएस के जरिए 61 हजार रुपये, कुल 2 लाख 61 हजार रुपये की राशि निकाली जा चुकी है। यह जानकारी मिलते ही अधिकारी के होश उड़ गए।पीड़ित अधिकारी ने बताया कि साइबर ठगों ने पहले उनका मोबाइल हैक किया इसके बाद बैंकिंग से जुड़े पासवर्ड बदल दिए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने बैंक खाते की निकासी सीमा बढ़ाकर दो अलग-अलग ट्रांजैक्शन में पूरी रकम निकाल ली।घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने तत्काल लैलूंगा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी ऑनलाइन शिकायत की। इसके साथ ही बैंक में आवेदन देकर अपना खाता होल्ड करवाया।फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और साइबर सेल की मदद से पूरे मामले की जांच की जा रही है। यह घटना एक बार फिर बढ़ते साइबर अपराधों की ओर इशारा करती है और आम लोगों को ऑनलाइन लेन-देन में सतर्क रहने की आवश्यकता पर जोर देती है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.