Oplus_131072
Oplus_131072

बालोद, कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से सामने आए एक सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है। गुरामी जंगल में 24 जनवरी को मिली एक महिला की सड़ी-गली लाश के पीछे की सच्चाई बेहद खौफनाक निकली। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि महिला की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके प्रेमी ने ही की थी।मामला डौण्डी लोहारा थाना क्षेत्र का है। 24 जनवरी की सुबह एक ग्रामीण जब जंगल की ओर गया तो उसे तेज दुर्गंध महसूस हुई। पास जाकर देखने पर पत्थरों के बीच मानव शरीर के अंग नजर आए। इसकी सूचना तत्काल गांव वालों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब पत्थर हटवाए, तो एक महिला का शव बरामद हुआ।सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, साइबर सेल, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि 16 जनवरी को एक महिला के लापता होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। मृतका के भाई को मौके पर बुलाया गया, जिसने हाथ पर बने टैटू और पहनावे के आधार पर शव की पहचान अपनी बहन कमला राजपूत के रूप में की।पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच के दौरान कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाले गए, जिसमें आखिरी बार कमला की बातचीत तरौद निवासी नेमीचंद साहू से होना सामने आया। संदेह के आधार पर पुलिस ने नेमीचंद को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका और कमला का लंबे समय से प्रेम संबंध था। 16 जनवरी को दोनों ने मिलने का फैसला किया और बाइक से गुरामी जंगल पहुंचे, जहां वे पहले भी कई बार मिला करते थे। जंगल में आरोपी ने शराब पी और कमला से शादी कर अपने साथ घर चलने की बात कही। कमला के इनकार करने पर दोनों के बीच तीखा विवाद हो गया।गुस्से और नशे में नेमीचंद ने पहले कमला का गला दबाया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके बाद उसे जंगल के निचले हिस्से में घसीटते हुए ले गया। जब देखा कि कमला की सांसें चल रही हैं, तो पहचान मिटाने की नीयत से उसके सिर पर भारी पत्थर पटककर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को पत्थरों से ढक दिया गया।हत्या के बाद आरोपी कमला का मोबाइल फोन अपने साथ ले गया। परिजनों के लगातार कॉल आने पर घबराए नेमीचंद ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचकर मोबाइल को तोड़ दिया और ट्रैक पर फेंक दिया।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर, शराब की बोतल, मृतका की टूटी चूड़ियां और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.