कांकेर, कुणाल सिंह ठाकुर। पखांजूर क्षेत्र से नाबालिग के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 52 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी ने वारदात के बाद पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 17 जनवरी 2026 की है। पीड़िता के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, घटना के समय नाबालिग लड़की घर में अकेली थी। इसी दौरान सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच ग्राम पीवी-59 निवासी विकास बाईन (52 वर्ष) वहां पहुंचा और पानी मांगने के बहाने घर में दाखिल हुआ।जब लड़की पानी देने के लिए आई, तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर जबरन कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकाया कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसके पूरे परिवार को जान से मार देगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1), 351(3) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी विकास बाईन को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में पखांजूर थाना प्रभारी लक्ष्मण केवट, SI अनिल कुमार पालेश्वर, ASI बिंदुलता देवांगन, हेड कांस्टेबल रूबेन टोप्पो और कांस्टेबल दिव्या की अहम भूमिका रही।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.