बेमेतरा, कुणाल सिंह ठाकुर। वर्ष 2012 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी एवं बेमेतरा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (IPS) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद से पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) पद पर पदोन्नत होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी कौशिल्या साहू, डीएसपी शशीकला उईके, सीन ऑफ क्राइम यूनिट बेमेतरा वैज्ञानिक अधिकारी भारती चंद्राकर, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो एवं थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा मयंक मिश्रा सहित जिले के अन्य अधिकारी एवं जवानों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बधाई देने पहुंचे सभी अधिकारी एवं जवानों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (IPS) के कुशल नेतृत्व, अनुशासित कार्यशैली एवं जनहित में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होनें कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (IPS) के मार्गदर्शन में जिले में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिस–जन संवाद को नई दिशा मिली है। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (IPS) ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह पदोन्नति टीम वर्क और जिले के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने आगे भी पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य लिपिक उनि (अ) हरिओम विश्वकर्मा, स्टेनो संतोष सोनवानी, सउनि (अ) महेन्द्र भुआर्य सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.