रायपुर, कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। राज्य पुलिस सेवा के कुल 16 अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिसमें कई जिलों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) बदले गए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी तबादला आदेश के अनुसार कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी सूची के मुताबिक, रितेश चौधरी को उपसेनानी 14वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, धनौरा (बालोद) के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं जितेंद्र खूंटे को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दंतेवाड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा अंजलि नाग को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कांकेर, जबकि कर्ण कुमार उके को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, गरियाबंद के पद पर नियुक्त किया गया है।
पूरी तबादला सूची नीचे देखी जा सकती है


