
छत्तीसगढ़, the media point। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। प्रदेश में दिन और रात के तापमान में अंतर साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है। रात के समय हल्की से कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जबकि दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास हो रहा है। हाल ही में लोगों को ठंड से कुछ राहत जरूर मिली थी, लेकिन अब एक बार फिर सर्दी ने दस्तक दे दी है।इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश को लेकर अहम अपडेट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्सों में ठंड का प्रकोप बढ़ने वाला है। खासकर सरगुजा संभाग में आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई गई है। वहीं राजधानी रायपुर और मैदानी इलाकों में फिलहाल तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। तापमान में गिरावट के चलते सुबह और शाम के समय ठंड का असर और अधिक तेज हो सकता है। ऐसे में लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ सकता है।
मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी रायपुर, बस्तर संभाग और बिलासपुर संभाग में अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इन क्षेत्रों में मौसम फिलहाल मौजूदा स्थिति में ही बना रहेगा।यहां पड़ रही सबसे ज्यादा ठंडबीते 24 घंटों के तापमान की बात करें तो प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया है, जहां ठंड का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। वहीं दुर्ग और जगदलपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

