
लोरमी, the media point। लोरमी विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भालूखोंदरा में आयोजित मां शाकम्भरी प्राकट्य उत्सव समारोह बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और ग्राम विकास को बढ़ावा देना रहा।आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में लोरमी विधायक एवं छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषण पटेल ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिविधान से पूजा-अर्चना एवं मां शाकम्भरी की प्रतिमा स्वरूप दीप प्रज्वलित तथा माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात भजन-कीर्तन, धार्मिक अनुष्ठान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों एवं महिला मंडल की विशेष सहभागिता रही।सभा को संबोधित करते हुए गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषण पटेल ने मां शाकम्भरी की महिमा, उनकी उत्पत्ति और समाज को दिए गए संदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण साव ने ग्राम पंचायत भालूखोंदरा के विकास के लिए बड़ी घोषणा करते हुए बाउंड्री वॉल निर्माण हेतु 15 लाख रुपए, पटेल समाज के लिए सामाजिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपए की घोषणा की है जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग अध्यक्ष विशेषर पटेल, समाज के प्रदेश अध्यक्ष जीवन पटेल, अनिलचंद पटेल, बेदराम पटेल, सिद्धराम पटेल, जनपद अध्यक्ष वर्षा सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शांति देवचरण भास्कर, जिला पंचायत सभापति अनिता साहू, जनपद सदस्य प्रदीप गायकवाड़, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर बंजारे, मंडल अध्यक्ष लेखराज ठाकुर, राकेश तिवारी, महामंत्री जीवन साहू, सरपंच धनंजय घृतलहरे, संतोष साहू, महेंद्र खत्री, महाजन जायसवाल, राम प्रदीप मिश्रा, रविंद्र शर्मा, जवाहर दिवाकर, सुखराम साहू, रमेश पटेल, उप सरपंच परमानंद पटेल सहित पंचगण एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

