
राजनांदगांव, द मीडिया पॉइंट। प्रार्थी वतन सिंग राजपूत निवासी नंदई चौक राजनांदगांव द्वारा थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 04.03.26 को वह अपने घर मे ताला लगाकर परिवार सहित मोहला गए हुए थे उसी दौरान घर के कमरे में आलमारी में रखे हुए सोने के आभूषण, मोबाईल और अन्य समान को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर लिया गया है रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 110/26 कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी 01. शंकर रजक उर्फ बन्ठा पिता बसंत रजक 02. निखिल ढीमर उर्फ निक्कु 03. आलोक भोजपुरी पिता अनिल भोजपुरी 04. सुरेश ढीमर उर्फ सुरजू को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ किया गया जो जुर्म करना स्वीकार किया गया। आरोपी शंकर उर्फ बण्ठा रजक से 01 नग सोने का हार वजनी 14 ग्राम कीमती 1,57,500/रूपये एवं घटना में प्रयुक्त लोहे का राड , आरोपी निखिल ढीमर से 01 नग सोने का झुमका वजनी 7.950 ग्राम कीमती 89,436/रूपये तथा आरोपी सुरेश कुमार ढीमर से 01 नग सोने का मंगलसूत्र वजनी 28.950 ग्राम कीमती 5,72,604/रूपये जप्त कर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में पेश किया गया।
नाम आरोपीः- 01. शंकर रजक उर्फ बन्ठा पिता बसंत रजक उम्र 26 साल निवासी बासपाई पारा पारा थाना बसंतपुर राजनांदगांव। 02. निखिल ढीमर उर्फ निक्कु पिता जीतु ढीमर उम्र 20 साल निवासी ढीमर पारा रानीसागर के पास थाना बसंतपुर राजनांदगांव 03. आलोक भोजपुरी पिता अनिल भोजपुरी उम्र 21 साल निवासी इंदिरानगर थाना बसंतपुर राजनांदगांव। 04. सुरेश ढीमर उर्फ सुरजू पिता स्व0 बेदराम ढीमर उम्र 54 साल निवासी बासपाई पारा थाना बसंतपुर राजनांदगांव।
