
राजनांदगांव, द मीडिया पॉइंट। दिनांक 03.01.2026 को प्रार्थी प्रवीण कुमार सिंह निवासी राजीव नगर डोंगरगांव द्वारा थाना डोंगरगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि, किसी अज्ञात चोर के द्वारा प्रार्थी के घर में प्रवेश कर आलमारी एवं लॉकर का ताला तोड़कर लॉकर में रखे दो नग सोने के कंगन, 01 नग सोने का मंगलसूत्र, 01 नग सोने की ईयरिंग को चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना डोंगरगांव में अपराध क्रमांक 61/2026 धारा 305(ए), 331(1),317, 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय, के द्वारा तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर अति पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर थाना डोंगरगांव की टीम गठित कर अज्ञात चोर की पतासाजी शुरू की गई। पतासाजी के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण, आसपास के लोगो से पूछताछ तथा आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरो के फुटेजों का अवलोकन किया गया। इसके आलावा प्रकरण में मुखबिर लगाकर संम्भावित पुराने आरोपियों की गतिविधियों पर निगाह रखी गई।
संदेह के आधार पर थाना डोंगरगांव पुलिस टीम को घटना में सलिप्त आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होने पर थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा
आरोपी 1- नमीत निर्मलकर उर्फ सन्नी 2- राहुल कुमार मालेकर दोनो निवासी वार्ड नं. 01 किल्लापारा डोंगरगांव थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांव (छ.ग.) को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर चोरी की घटना स्वीकार किये एवं चोरी किये गये आभूषणों को तुलीका रायकर एवं आशिष रायकर दोनो निवासी वार्ड नं. 06 चिखली पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव (छ0ग0) को बेचने हेतु दे दिया गया था। आरोपी नमीत निर्मलकर उर्फ सन्नी से नगदी रकम 10,000/- रूपये को जप्त किया गया है एवं बाकी पैसो को खाने-पीने, जुआ खेलने में खर्च कर करना बताये एवं आरोपी राहुल कुमार मालेकर के कब्जे से चोरी के रकम से खरीदे स्कुटी एक्टीवा क्रमांक सीजी 28 एम 7613 एवं प्रार्थी के घर के चाबी को जप्त किया गया है।
इसी प्रकार आरोपिया तुलीका रायकर पति आशिष रायकर, उम्र 32 साल, के कब्जे से सोने की मंगलसूत्र एवं आरोपी आशिष रायकर पिता स्व0 राजकुमार रायकर, से सोने का दो नग सोने के कंगन, कान का ईयरिंग को जप्त किया गया है। उक्त सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से चोरी गए संपूर्ण जेवरात बरामद कर जप्त कर प्रकरण में 100 प्रतिशत चोरी किये गये आभूषण बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपीः- 1- नमीत निर्मलकर उर्फ सन्नी पिता रेवाराम निर्मलकर उम्र 25 साल साकिन किल्लापारावार्ड नं. 02 हनुमान मंदिर के पीछे डोंगरगांव थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांव (छ.ग.) 2- राहुल कुमार मालेकर पिता बलीराम मालेकर उम्र 29 साल साकिन वार्ड नं. 01 किल्लापारा डोंगरगांव थाना डोंगरगांव, 3- तुलीका रायकर पिता आशिष रायकर उम्र 32 साल साकिन वार्ड नं. 06 चिखली पुलिस चौकी चिखली जिला राज. 4- आशिष रायकर पिता स्व0 राजकुमार रायकर, उम्र 35 साल, दोनो निवासी वार्ड नं. 06 चिखली पुलिस चौकी चिखली।
