
रायपुर, द मीडिया पॉइंट। छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के IAS अधिकारी रवि मित्तल को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में डिप्टी सेक्रेटरी पद पर नियुक्त किया गया है।यह नियुक्ति कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) की मंजूरी के बाद की गई है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से चार वर्ष या अगले आदेश तक रहेगा।
प्रशासनिक दृष्टि से यह नियुक्ति काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि PMO में डिप्टी सेक्रेटरी का पद नीतिगत समन्वय और उच्चस्तरीय निर्णय प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाता है।रवि मित्तल वर्तमान में छत्तीसगढ़ में जनसंपर्क आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वे जशपुर के कलेक्टर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
