
दुर्ग, the media point। नाबालिग पीड़िता के साथ वर्ष 2018 से 11.10.2025 के मध्य घटित दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर प्रकरण में महिला थाना दुर्ग पुलिस द्वारा सतत विवेचना की जा रही है। विवेचना के दौरान प्रकरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी की संलिप्तता प्रमाणित होने पर उसे चिन्हित किया गया।आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ उपरांत विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
आरोपी का विवरण – 1. गोविंद सिंह नागवंशी, उम्र 62 वर्ष, निवासी चौकड़िया पारा, वार्ड क्रमांक 35, जिला राजनांदगांव
जप्त सामग्री – विवेचना जारी (इलेक्ट्रॉनिक एवं अन्य साक्ष्य जांचाधीन)।
