गरियाबंद, the media point।
जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सहायक ग्रेड-03 के एक पद पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।  महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक ग्रेड-03 का एक पद अनारक्षित श्रेणी के लिए निर्धारित है। पद के अर्हता के लिए आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा मण्डल से हायर सेकेण्डरी के साथ-साथ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।

इसी प्रकार मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एण्ट्री ऑरेटर या प्रोगामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा, मान्यता प्राप्त संस्था से हिन्दी या अंग्रेजी मुद्रालेखन में 5000 की डिप्रेशन प्रतिघंटा गति का प्रमाण पत्र धारक होना चाहिए। जिसके लिए कौशल परीक्षा आयोजित की जाएगी। उक्त पद के लिए वेतनमान 5200-20200 रुपये तथा ग्रेड पे 1900 रुपये निर्धारित है, जो वेतन मैट्रिक्स लेवल-04 के अंतर्गत होगा। पात्र इच्छुक अभ्यर्थी जिले की आधिकारिक वेबसाइट डब्लयू डब्लयू डब्लयू डॉट गरियाबंद गवर्नमेंट डॉट इन पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से 01 फरवरी से 15 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

निर्धारित समयावधि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभ्यर्थी का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है तथा जिले के रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना आवश्यक होगा। दस्तावेज़ सत्यापन के दौरान मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र, कंप्यूटर योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य रहेगा। पद से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया एवं अन्य नियम व शर्तों की विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.