राजनांदगांव, the media point। प्रार्थिया द्वारा थाना बसंतपुर में शिकायत दर्ज कराई गई कि दोपहर के समय परिवार के सभी सदस्य घर पर आराम कर रहे थे। उसी दौरान पड़ोस का युवक राहुल राजपूत घर के सामने आकर अभद्र गाली-गलौज करने लगा। समझाने पर भी वह नहीं माना और जबरन घर में घुसकर बच्चों एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लात-घूंसों तथा डंडे से मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 51/26 धारा 269, 351(2), 333, 324(4), 115(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी राहुल राजपूत उर्फ गुज्जर को घेराबंदी कर पकड़ा गया।आस-पास के पड़ोसियों द्वारा बताया गया कि आरोपी पूर्व में भी आए दिन गाली-गलौज एवं मारपीट की घटनाओं में संलिप्त रहता है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से जेल वारंट प्राप्त होने पर उसे जेल दाखिल किया गया।आरोपी के विरुद्ध थाना बसंतपुर में पूर्व में भी आबकारी अधिनियम एवं मारपीट से संबंधित प्रकरण दर्ज हैं।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.