रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। द मीडिया पॉइंट। छत्तीसगढ़ की राजधानी से सटे अभनपुर इलाके से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। जहाँ कानून के रखवालों के अपने ही घर में कानून की धज्जियां उड़ती दिखाई दे रही हैं। अभनपुर थाने में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर (SI) के बेटे पर नशीले पदार्थों के सेवन और पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।”
“ये आरोप लगे हैं अभनपुर थाने के एसआई दीपक कुमार साहू के पुत्र कृष्ण कांत साहू पर। स्थानीय सूत्रों और वायरल चर्चाओं की मानें तो कृष्ण कांत साहू खुलेआम कोकीन जैसे घातक नशे का सेवन कर रहा है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि पिता के रसूख और पुलिसिया वर्दी के खौफ के कारण अब तक इस पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई है।”
“बता दें कि कृष्ण कांत साहू का विवादों से पुराना नाता रहा है। आरोपी का नाम पूर्व में एक बेहद शर्मनाक गैंगरेप की घटना में भी सामने आ चुका है। यह वारदात राखी के पावन पर्व की रात को घटित हुई थी, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था। बावजूद इसके, आरोपी की नशे की गतिविधियों में संलिप्तता प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़े सवालिया निशान लगा रही है।”
“इलाके के लोग दबी जुबान में कहते हैं कि रसूख के चलते पुलिस अपने ही विभाग के अधिकारी के बेटे पर हाथ डालने से कतरा रही है। आखिर कब तक वर्दी की आड़ में अपराधी फलते-फूलते रहेंगे? क्या रायपुर पुलिस प्रशासन इस मामले की निष्पक्ष जांच कराएगा या फिर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा?”
“द मीडिया पॉइंट न्यूज़ इस पूरे मामले पर अपनी नज़र बनाए हुए है। हम मांग करते हैं कि नशा मुक्ति की मुहिम चलाने वाली पुलिस पहले अपने ही घर की सफाई करे।
