
दुर्ग, द मीडिया पॉइंट। दिनांक 22.12.2025 को प्रार्थिया सीमा वासनिक, उम्र 39 वर्ष, निवासी कैम्प-1 प्रेमनगर, भिलाई द्वारा थाना वैशाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 20.12.2025 को उनका परिवार गांव गया हुआ था एवं मकान में ताला बंद था। पड़ोसी द्वारा सूचना दी गई कि घर का ताला टूटा हुआ है। घर पहुंचने पर सोने-चांदी के जेवर एवं नगदी 15,000/- रुपये अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले जाना पाया गया।रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 435/2025 धारा 331(4), 305 BNS के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना पर इंदिरा गांधी कॉलेज के पास संदेही को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया।आरोपी को दिनांक 14.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।घटना स्थल :कैम्प-1 प्रेमनगर, भिलाई, थाना वैशाली नगर क्षेत्रआरोपी का नाम :1. जे. पवन उर्फ ब्रुसली, उम्र 20 वर्ष, निवासी सुंदर नगर गुरूद्वारा के पास, कैम्प-1 भिलाईजप्त सामग्री :▪️ 01 जोड़ी चांदी की पायल▪️ 02 जोड़ी चांदी का बच्चों का करधन▪️ 02 नग सोने के मंगलसूत्र का लॉकेट(जुमला कीमती लगभग 85,000/- रुपये)सराहनीय भूमिका :उक्त कार्यवाही में थाना वैशाली नगर की टीम एवं ACCU टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। थाना प्रभारी वैशाली नगर के नेतृत्व में उनि, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकगण द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की गई।दुर्ग पुलिस की अपील :दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि घर से बाहर जाते समय सुरक्षा के पर्याप्त उपाय सुनिश्चित करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
