
राजनांदगांव, द मीडिया पॉइंट। दिनांक 21/07/2025 को जरिये मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि टाटा ट्रक WB 23 E 4218 में अवैध रूप से गांजा जैसा मादक पदार्थ ट्रक में छुपाकर उडिसा से महाराष्ट्र ले जा रहा है जो दुर्ग से राजनांदगांव जीई रोड़ होते हुए निकलने वाला है कि सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना प्रभारी सोमनी के नेतृत्व में थाना सोमनी के अपराध क 154/2026 धारा 20 (ख) एन.डी.पी.एस एक्ट के फरार आरोपी पवन रात्रे उर्फ इमरान पिता स्व. राजू रात्रे उम्र 23 साल निवासी बलौदा वार्ड नं 12 राजकेशर अस्पताल के सामने थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा (छ०ग०) का पता तलाश कर हिरासत लेकर मामले के संबंध में बारीकी से पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जो जुर्म स्वीकार करने पर कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से गिरफतारी के कारणों का अवगत कराकर विधिवत गिरफतार किया है। मामला जुर्म अजमानतीय होने से न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया गया है। मामले में पूर्व में आरोपी (1.) भरत कुमार सिंह पिता रमाधार सिंह उम्र 32 साल साकिन ताजपुर थाना माझी जिला छपरा बिहार, (2) पुरन लाल लड़िया उर्फ राजू पिता कुंजी लाल उम्र 28 साल साकिन ग्राम कुम्रोडा (रिचई) थाना सुआताला जिला नसिंगपुर (म.प्र.) हाल झांकड़पारा धनकौड़ा थाना सदर धानुपाली जिला संबलपुर उड़िसा को गिरफतार कर भेजा जा चुका है जेल।
