
बेमेतरा, द मीडिया पॉइंट। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी । सेल एवं थाना नवागढ पुलिस टीम की कार्यवाही: मादक पदार्थों की अवैध बिक्री में संलिप्त आरोपी गिरफ्तार। 01 किलो 766 ग्राम मादक पदार्थों गांजा कीमती 22 हजार 7 सौ रूपये के साथ आरोपी गिरफ्तार। बेमेतरा पुलिस का संदेश: अब नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी।
आरोपी खेलू दास दिवाकर पिता स्व. साबंल दास दिवाकर उम्र 46 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 08 तिलकापारा नवागढ, थाना नवागढ जिला बेमेतरा के कब्जे से अवैध मादक पदार्थों गांजा कुल वजनी 01 किलो 766 ग्राम कीमती करीबन 22,700/- रूपये को जप्त किया गया हैं। जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा का 01 प्रकरण दर्ज कर 01 आरोपी के विरूद्ध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
समाज पर सकारात्मक प्रभाव
आरोपी पर कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों को अब बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन ने समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। बेमेतरा पुलिस का संदेश:अब नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी।
