राजनांदगांव, द मीडिया पॉइंट। पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदया के पर्यवेक्षण में क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे सतत अभियान के तारतम्य मे चौकी चिखली क्षेत्र आदतन बदमाश 01. नागेश खंदाड़े पिता दिनेश खंदाडे उम्र 22 साल साकिन रामनगर चिखली, 02. अरमान डोंगरे पिता स्व. भुनेश्वर डोंगरे उम्र 22 साल साकिन रामनगर काई तालाब के नीचे, 03. अमित यादव पिता जेठू यादव उम्र 29 साल साकिन मोतीपुर रामनगर वार्ड नं. 08 ओपी चिखली के द्वारा वाद विवाद कर कानून व्यवस्था निर्मित करने पर तीनो बदमाशो के विरूद्ध पृथक-पृथक धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय राजनांदगांव पेश किया गया ।

क्षेत्र मे कानून शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अवैध गांजा, शराब बिक्री व असामाजिक तत्व, गुुण्डा बदमाष, और सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने वालो के विरूद्ध अभियान कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.