Oplus_131072
Oplus_131072

कोरबा, द मीडिया पॉइंट। कोरबा जिला में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम तन्मय खन्ना के निर्देश पर तहसील और पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर अवैध रेत परिवहन कर रहे तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया है। जब्त किए गए वाहनों को कटघोरा थाना में सुपुर्द कर दिया गया है।प्रशासन को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई।

संयुक्त टीम ने कटघोरा तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण किया और बिना वैध दस्तावेज रेत परिवहन करते पाए गए वाहनों पर तत्काल कार्रवाई की।अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन से शासन को राजस्व की हानि के साथ-साथ पर्यावरण को भी गंभीर नुकसान पहुंचता है। इसी को देखते हुए जिले में सख्त निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.